ड्रग मामले में भारती सिंह और उसके पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Share and Enjoy !

Shares

ड्रग मामले में भारती सिंह और उसके पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

मुंबई। गांजा रखने के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह व उसके पति हर्ष लिंबाचिया को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर व दफ्तर पर छापा मारकर 86.5 ग्राम ड्रग्स बरामद की थी।

जिसके बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एनसीबी ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने ड्रग्स का सेवन करने की बात स्वीकार की है।

बताते चलें कि एक किलो तक गांजा पकड़े जाने पर छोटी 6 महीने तक की जेल या दस हजार रुपए जुर्माना हो सकता है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.