ट्रांसफर के खिलाफ बिजली मुलाजिमों ने की रोष रैली

Share and Enjoy !

Shares

ट्रांसफर के खिलाफ बिजली मुलाजिमों ने की रोष रैली

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। इंफोर्समेंट अफसर की ओर से तरन तारन सर्कल के प्रधान दीपक कुमार शर्मा का ट्रांसफर पटियाला में करने के खिलाफ टेक्निकल सर्विसेज यूनियन की ओर से रोष रैली की गई। बॉर्डर जोऩ अमृतसर के प्रोग्राम के अनुसार पावरकाम (बिजली बोर्ड)  मंडल जंडियाला गुरु में साथी जैमल सिंह डिवीजन प्रधान की प्रधानगी में आयोजित इस रोष रैली मेें साथी दीपक कुमार शर्मा प्रधान तरनतारन सरकल की बदली अमरकोट सबडिवीजन से पटियाला करने की निंदा की गई। इसके साथ ही साथी निर्मल सिंह भिट्टेवड्ड  मीत प्रधान देहाती सर्कल अमृतसर को नाजायज चोरी केस में फंसाने के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

इस मौके हरजिंदर सिंह दुधाला महासचिव पंजाब, दलबीर सिंह जोहल कैशियर बिजली कामा पंजाब, कुलदीप सिंह उद्दोके सरकल प्रधान अमृतसर, बलविंदर सिंह संधू सर्कल प्रधान एमएसयू, अमनप्रीत सिंह प्रधान एमएसयू, गगनदीप सिंह पंजाब प्रधान स्पॉट वेल्डिंग यूनियन, गुरविंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, काबल सिंह, जोगिंदर सिंह सोढी ,बलविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, मनोज कुमार, कुलशेर सिंह व सुखबीर सिंह ने अपने संबोधन में इंफोर्समेंट अफसरशाही को चेतावनी दी कि अगर इन मुलाजिमों को इंसाफ ना मिला तो, 10 नवंबर को तरनतारन, 13 नवंबर को देहाती अमृतसर और 20 नवंबर को बॉर्डर जोन अमृतसर में विशाल रोष धरने किए जाएंगे । इसकी सारी जिम्मेवारी का पावरकाम के अफसरशाही की होगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.