जमीन विवाद में मंदिर के पुजारी को जलाकर मारा

Share and Enjoy !

Shares

जमीन विवाद में मंदिर के पुजारी को जलाकर मारा

पेट्रोल छिडक़कर लगा दी आग, अस्पताल में मौत, मुख्यारोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा इलाके में जमीनी विवाद में मंदिर के पुजारी बाबू लाल वैष्णव को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। अस्पताल में पुजारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्यारोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के मुताबिक पुजारी ने पहले ही कहा करते थे कि आरोपी कैलाश मीणा अपने साथियों शंकर, नमो, किशन व रामलखन के साथ मिलकर मंदिर के साथ लगती जमीन पर कब्जा करना चाहता है, उसने वहां छप्पर भी बना दिया है। जबकि गांव के लोगों ने मंदिर के लिए 15 बीघा खेती की जमीन दान की थी, आरोपी उस पर कब्जा करना चाह रहे थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.