छोटे बेटे के साथ करीना कपूर खान को मिली अस्पताल से छुट्टी

Share and Enjoy !

Shares

छोटे बेटे के साथ करीना कपूर खान को मिली अस्पताल से छुट्टी

लुधियाना (राजकुमार साथी)। दूसरे बेटे की मां बनी बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार अस्पताल से छुट्टी मिलने के दौरान उनके पति सैफ अली खान, बड़े बेटे तैमूर अली और मां साथ में मौजूद थे। करीना के अस्पताल से छुट्टी मिलने की तस्वीरों और वीडियो को फोटोग्राफर मानव मिघलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में तैमूर अली, सैफ अली खान, करीना कपूर और उनकी मां कार में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं करीना कपूर का छोटे बेटा अपनी नानी की गोद में बैठा दिखाई दे रहा है। जबकि तैमूर पापा सैफ की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान करीना काफी एक्टिव रहीं थी। वह लगातार शारीरिक रूप से भी सक्रिय हैं और उन्हें घूमते हुए देखा जाता रहा है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.