घुमाने के बहाने ड्राइवर ने कर लिया होटल मालिक की बेटी का अपहरण

Share and Enjoy !

Shares

घुमाने के बहाने ड्राइवर ने कर लिया होटल मालिक की बेटी का अपहरण

लुधियाना (राजकुमार साथी)। दस लाख रुपए की खातिर ड्राइवर ने होटल मालिक की दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। वह उसे घुमाने के बहाने घर से लेकर गया था। बाद में उसने अज्ञात नंबर से फोन करके दस लाख रुपए की मांग कर डाली। फिलहाल पुलिस बच्ची और ड्राइवर को खोजने में जुट गई हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे शहीद भगत सिंह नगर में रहने वाले होटल कारोबारी का ड्राइवर उनकी दो साल की बेटी को रोजाना की तरह कार में घुमाने के लिए ले गया। जब काफी समय बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। मगर उसका फोन स्विच ऑफ मिला। परिवार वालों को बच्ची के अपहरण की आशंका हुई तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

शाम करीब पांच बजे ड्राइवर ने एक अज्ञात नंबर से मालिक को फोन किया और बच्ची लौटाने के नाम पर दस लाख रुपयों की मांग की। उसके बाद वह फोन भी स्विच ऑफ हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ड्राइवर के नजदीकियों और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीसीपी क्राइम सिमरतपाल सिंह ढींडसा ने कहा कि फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने देर रात दावा किया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने और बच्ची को बरामद करने के लिए बड़ा ऑपरेशन चला रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया जाएगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.