गोलियां चलाकर भी फायनांस कंपनी में डकैती नहीं डाल सके बदमाश

Share and Enjoy !

Shares

गोलियां चलाकर भी फायनांस कंपनी में डकैती नहीं डाल सके बदमाश

लोगों ने हिम्मत करके तीन को किया काबू, बाकी लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना (राजकुमार साथी)। मुथुट फायनांस कंपनी के दुगरी स्थित ऑफिस में डकैती करने के लिए घुसे छह हथियारबंद बदमाशों में से तीन को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। हालांकि इन बदमाशों ने दफ्तर में घुसते ही 10 गोलियां चलाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया।

सुबह करीब 11 बजे हथियार लहराते मुथुट कंपनी के दफ्तर में घुसे इन बदमाशों ने गोलियां चलाने के बाद स्टाफ के साथ–साथ वहां काम से आए लोगों को भी बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाश पैसे और गहने अपने बैग में भरने लगे। मगर लोगों ने हिम्मत दिखाई और तीन बदमाशों को काबू कर लिया। लोगों ने पकड़े गए बदमाशों को जमकर धोया। उनके पकड़े जाने के बाद बाकी बदमाश भी बैग वहीं छोडक़र भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई लोग जख्मी भी हुए हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.