गुरदीप सिंह कंग ने न्यू मंडी रोड पर लड्डू बांट कर मनाई बाबा बालक नाथ जी की जयंती

Share and Enjoy !

Shares

फगवाड़ा (शिव कौड़ा): आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम शाखा फगवाड़ा के प्रधान एवं बाबा बालक नाथ जी के परम भक्त गुरदीप सिंह कंग ने बाबा जी की जयंती पर न्यू मंडी रोड स्थित अपने कार्यालय के समक्ष लड्डू बांट कर सभी को दयोट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की जयंती की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बाबा जी से सभी का कल्याण करने तथा मानव जाति पर अपनी असीम कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की। पंजाबी गायक जसबीर माही ने बाबा जी की सुन्दर भेंटे गाकर भक्तों को भाव विभोर किया। लड्डुओं का प्रसाद बहुत ही पे्रम भाव से वितरित किया गया। वर्णनीय है कि गुरदीप सिंह कंग बाबा बालक नाथ जी के परम भक्त हैं तथा हर वर्ष चैत्र मास के दौरान हिमाचल प्रदेश स्थित बाबा बालक नाथ धाम में आयोजित मेले में भी फ्रूट, जूस, बिस्कुट, रस व कोल्ड ड्रिंक की सेवा निभाते हैं। इस अवसर पर संजीव लांबा,धर्मपाल निश्चल, अतुल जैन, सुनील ढींगरा, विनय कुमार बिट्टू, संजय त्रेहन, रणधीर करवल, आशु मारकंडा, जुगल बवेजा, अजय कुमार, राकेश कुमार, रमेश शिंगारी, बलदेव कलूचा आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.