कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Share and Enjoy !

Shares

कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

 

लखनऊ। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा से गांव के एक युवक ने रेप किया। घटना 16 अक्टूबर के शाम की बताई जा रही है। कोचिंग से घर लौटते समय  11 साल की छात्रा से उसके चाचा ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर रेप किया। लोकलाज के भय से घटना के तीन दिन बाद अपने पिता के साथ थाने पहुंची पीडि़ता वे आरोपी चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। अमेठी के एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि रात में मामला संज्ञान में आया था। तत्काल प्रभाव से दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.