कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशू ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

Share and Enjoy !

Shares

सवा दो करोड़ से पक्की होंगी वार्ड नंबर 31 की 48 गलियां

कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशू ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

पिछले 25 साल से बनी कॉलोनियां, किसी ने नहीं दिया था इस तरफ ध्यान : सरबा

 

लुधियाना (राजकुमार साथी)। शहर के वार्ड नंबर 31 मेेंं पड़ती न्यू सुंदर नगर, गिल कॉलोनी, गगनदीप कॉलोनी व न्यू राम नगर समेत दर्जन भर कॉलियों की 48 कच्ची गलियों को पक्का करने का काम रविवार को शुरू किया गया।

ममता आशू

वार्ड इंचार्ज सरबजीत सिंह सरबा की मार्फत सवा दो करोड़ रुपए  से अधिक लागत से बनने वाली इन गलियों का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी ममता आशू ने किया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी अंकित बंसल विशेष तौर पर उद्घाटन कार्यक्रम मेंं शामिल हुए। 

वार्ड इंचार्ज सरबजीत सिंह सरबा

इस मौके सरबा ने कहा कि पिछले चुनाव में उन्होंने इन गलियों को पक्का कराने का वादा किया था। भले ही वे जीत नहीं सके थे, लेकिन मुख्यमनंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशुू के आशीर्वाद सदका, इस वार्ड के लोगों से किया गया वादा आज पूरा हो रहा है। उन्होंने जिन–जिन गलियों का दौरा किया था, उन सभी को पक्का करने का काम आज शुरू किया गया है।

कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जो 25 साल से बसी हुई हैं, लेकिन आज तक वहां गलियां कच्ची ही थीं। अब वार्ड 31 में रहने वाले लोगों की गलियों की समस्या का हल हो जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के लिए सीएम कैप्टन अम्रिंदर सिंह व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू का धन्यवाद किया।

ममता आशू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वे यहां विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा बनी हैं। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लुधियाना के छह हलकों को 25-25 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की है। ताकि जो काम नगर निगम के दायरे में नहीं हो पाएं, उन्हें विधायक निधि से कराया जा सके। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने अपने फंड से 2 करोड़ रुपए वार्ड 31 के इंचार्ज सरबजीत सिंह सरबा को विकास कार्यों के लिए दिए थे। उसी से यह काम कराया जा रहा है। उन्होंने निगम अधिकारियों को हिदायत दी कि काम सही ढंग से करें। ताकि गरीब लोगों की परेशानी और न बढ़ जाए। ममता आशू ने इलाके के लोगों से कहा कि अगर उन्हें काम संतुष्टिजनक नहीं लगे तो, उसे वहीं रुकवा देना। क्योंकि इन कामों पर लगने वाला पैसा जनता के टैक्स से ही आता है। इस मौके पर तरलोचन सिंह काका, सौरव लुथरा, आशीष कुमार, धरमिंदर कुमार व अशोक कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.