कैप्टन की अगवाई में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव

Share and Enjoy !

Shares

कैप्टन की अगवाई में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव

लुधियाना (राजकुमार साथी)। पंजाब कांग्रेस दोबारा सत्ता वापसी के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। तैयार की गई रणनीति के तहत पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगवाई में ही 2022 के विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रधान सुनील जाखड़ ने इस संबंध में घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार चंडीगढ़ में आयोजित मीटिंग के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत की उपस्थिति में जाखड़ ने कहा कि लाल सिंह के नेतृत्व वाली स्टेट सलेक्शन कमेटी ने अच्छे उम्मीदवारों को चुना। अब पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए घर–घर जाएगी। जाखड़ की इस रणनीति पर पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने भी मोहर लगा दी है। बैठक के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह, कैप्टन संदीप संधू व प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.