किसानों ने तैयार किया ट्रैक्टर मार्च का रूट प्लान

Share and Enjoy !

Shares

किसानों ने तैयार किया ट्रैक्टर मार्च का रूट प्लान

दिल्ली। किसानों ने 26 जनवरी को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च का रूट प्लान तैयार कर लिया है। लंबे समय से चला आ रहे संशय पर किसानों ने यह कहते हुए ब्रेक लगा दी कि किसान ट्रैक्टर परेड निकालने पर पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गई है। किसानों के अनुसार यह परेड 100 किलोमीटर की होगी। इसके लिए पांच रूट तैयार किए गए हैं। हालांकि रूट की घोषण कल की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि रूट पर विचार किया जा रहा है। इसलिए इसका ऐलान कल किया जाएगा। हालांकि यह भी बता दें कि किसानों की ट्रैक्टर परेड आउटर रिंग रोड पर निकलेंगी या नहीं यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को निकलने वाली ट्रैक्टर परेड ना सिर्फ देश बल्कि दुनिया में एक मिसाल पेश करेगी। इस दिन पूरी दुनिया देखेगी कि आखिर किसान क्या चाहते हैं। यह आम आदमी की ताकत है। किसानों की बात सरकार को सुननी ही होगी। किसान यहां (दिल्ली बॉर्डर) पर तब तक बैठेंगे, जब तक किसानों के खिलाफ लाया गया यह कानून रद ना हो जाए। 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.