किसानों ने जाम किया जीटी रोड

Share and Enjoy !

Shares

किसानों ने जाम किया जीटी रोड

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। भारत बंद के आह्वान को लेकर किसान संगठनों ने जीटी रोड पर जाम लगाया। इसी कड़ी में किसान-मनजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से अमृतसर के मुख्य गेट (गोल्डन गेट) पर सडक़ पर धरना दिया गया।  फिरोजपुर के उपाध्यक्ष जसबीर सिंह पिडी, फाजिल्का, मुक्तसर के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, तरनतारन में संगठन सचिव सुखविंदर सिंह साबरा, हरप्रीत सिंह सिधवां, जालंधर में गुरलाल सिंह, गुरदासपुर सविंदर सिंह चुताला और अमृतसर में महासचिव सरवन सिंह पंधेर, गुरबचन सिंह चब्बा, लखविंदर सिंह वरियामंगल ने जाम की अगवाई की।

इस मौके किसान नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के सहयोग से हुए इस आंदोलन ने इतिहास रचा है।  आज का संघर्ष देश की खेती को कॉरपोरेट घरानों से मुक्त कराने में मील का पत्थर साबित होगा।  जाम में महिलाएं, बच्चे, किसान, मजदूर, दुकानदार और कर्मचारियों नमे भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर गुरमेल सिंह फत्तेवाला, बच्चितार सिंह दौलेवाला, नरिंदरपाल सिंह जटाला, खलारा सिंह पन्नू, डॉ. गुरनाम सिंह, रछपाल सिंह गट्टा बादशाह, गुरदेव सिंह वरपाल, जर्मनजीत सिंह बंडाला, अजीत सिंह थोथिया,  हरबिंदर सिंह भलाईपुर व रंजीत सिंह भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.