किरना की जगह आशा पहुंची ईटीटी पेपर देने, फिर किरना भी आ गई

Share and Enjoy !

Shares

किरना की जगह आशा पहुंची ईटीटी पेपर देने, फिर किरना भी आ गई

लुधियाना (राजकुमार साथी)। बहन के बीमार होने पर दूसरी बहन ईटीटी का पेपर देने पहुंच गई। लेकिन 5 मिनट बाद दूसरी बहन भी पेपर देने आ पहुंची। दोनों से पेपर लेने के बाद मामला पुलिस को सौंप दिया गया। थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रविवार को सेंटर में पहले किरना रानी आई और उसे परीक्षा हाल में बैठा दिया गया। पांच मिनट बाद एक और युवती आई। उसने कहा कि वह किरना रानी है और पेपर देने आई है। यह देखकर निरीक्षक हैरान रह गया। निरीक्षक ने कहा कि किरना रानी तो आ चुकी है। इस पर दूसरी युवती ने कहा कि वही किरना रानी है। फिर निरीक्षक ने आब्जर्वर प्रेम सिंह व डीईओ स्वर्णजीत कौर को मामले की जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बात की और कहा कि दोनों के पेपर लिए जाएं। पेपर लेने के बाद पुलिस बुला ली।

एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान फरीदकोट स्थित राइयां वाली रोड के सोसायटी नगर निवासी किरना रानी तथा जलालाबाद स्थित मंडी रोडा वाली निवासी आशा रानी के रूप में हुई। दोनों का मायका फिरोजपुर के मुक्तसर रोड स्थित गुरु हरसहाय नगर में है। पूछताछ में पता चला कि पेपर किरना का था। उसने अपनी चचेरी बहन आशा से कहा कि तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह उसका पेपर दे आए। तय समय पर आशा पेपर देने पहुंच गई। बाद में तबीयत ठीक होने पर किरना भी पेपर देने आ गई। गलती यह हो गई कि दोनों ने परीक्षा केेद्र में जाने से पहले एक–दूसरे से संपर्क नहीं किया। दोनों के पास एक जैसा एडमिट कार्ड, कार्ड पर माता–पिता का नाम व आधार कार्ड नंबर एक थे। दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई बयां कर दी। एसएचओ ने बताया कि जांच की जा रही है कि दोनों ने नकली आइडी प्रूफ कैसे तैयार किया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.