कश्यप राजपूत धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया आयोजन

Share and Enjoy !

Shares


कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (गुरमीत दुग्गल)। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में कश्यप राजपूत धर्मशाला के सभागार में कश्यप राजपूत सभा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने शिरकत की। वही मुख्य अतिथि मदन मोहन छाबड़ा का कश्यप राजपूत सभा के प्रधान ओमपाल कश्यप व अन्य गणमान्य ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया।व ही इस अवसर पर आए जांगड़ा धर्मशाला के प्रधान धर्मपाल जांगड़ा, सुनार धर्मशाला के प्रधान राम कुमार,जोगी धर्मशाला से प्रधान सरदारा राम के प्रतिनिधि,बैरागी धर्मशाला प्रधान हवा सिंह के प्रतिनिधि व जाट समाज से शजय प्रकाश मालिक विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। जिसमें सभी संस्थाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार कश्यप राजपूत सभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को गीता का संदेश देने का प्रयास किया गया है। वहीं उन्होंने सभी संस्थाओं से अपील भी करते हुए कहा कि के अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रमों की जिम्मेवारी अपने कंधों पर लेकर भव्य और सुंदर कार्यक्रम करें।कश्यप राजपूत सभा के प्रधान ओमपाल कश्यप ने कहा कि कश्यप राजपूत सभा प्रशासन का हर समय सहयोग करती है। इस मौके पर सभा के उप प्रधान एडवोकेट राजबीर कश्यप,सेक्टरी संजीव कश्यप, मुख्य सदस्य रामलाल कश्यप, सदस्य सोहन कश्यप, सदस्य प्रदीप उपली, सदस्य दवेंद्र इंद्री, सदस्य विक्रम सिंह कश्यप मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.