कब्जा छुड़ाने गई टीम पर हमला, लेखपाल और एसआई घायल

Share and Enjoy !

Shares

कब्जा छुड़ाने गई टीम पर हमला, लेखपाल और एसआई घायल

ग्रामीणों ने खत्तों में लगाई आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

सहारनपुर (एसएम दानिश)। कस्बा बेहट के गांव रुहालका में ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंची प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिससे लेखपाल, सब इंस्पेक्टर और दो ग्रामीण घायल हो गए। लोगों ने खत्तो में आग लगा दी, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। हुआ यूं कि 20 अक्टूबर को तहसील में लगे समाधान दिवस के दौरान गांव रुहालका के यासीन ने मंडलायुक्त से ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की अपील की थी। यासीन ने कहा था कि गांव के कुछ लोगों ने खत्ते बनाकर वहां कुरढ़ी व उप्पलों के कूप बना रखे हैं। मंडलायुक्त ने ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के तहत ही राजस्व विभाग की टीम पुलिस और जेसीबी साथ लेकर गांव में पहुंची और कब्जे हटवाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने विरोध किया तो मामला बढक़र मारपीट तक जा पहुंचा। दोनों तरफ से हुए संघर्ष में लेखपाल नरेश कुमार व सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह तथा गांव की बाला पत्नी दौलतराम व कुलदीप पुत्र बाबूराम घायल हो गए। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने खत्ते में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बेहट दीप्ति देव, सीओ विजय पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र व नायब तहसीलदार भोपाल सिंह सैनी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। साथ ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां बुलाई गई। एसडीएम दीप्ति देव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और राजस्व विभाग व पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.