एमपी की मंत्री बोली : कमलनाथ की मां-बहन हैं बंगाल की आइटम

Share and Enjoy !

Shares

एमपी की मंत्री बोली : कमलनाथ की मां–बहन हैं बंगाल की आइटम

भोपाल। राज्य में हो रहे उप चुनावों में राजनेता भारतीय संस्कृति की धज्जियां उड़ाते हुए मर्यादाओं का हनन करने में एक–दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में लगे हुए हैं। पिछले रविवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिला व बाल विकास मंत्री इमरती देवी को आइटम कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। तब अपना गुस्सा निकालने के लिए इमरती देवी ने कमलनाथ को पागल बताया था। लेकिन अब इमरती देवी ने दूसरा बयान जारी कर कहा कि कमलनाथ की मां–बहन बंगाल की आइटम हैं। मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल आचार्य प्रमोद ने इमरती देवी का वीडियो शेयर किया है। इसमें इमरती मीडिया से बातचीत कर रही हैं। इमरती कह रही हैं, वो बंगाल का आदमी है, वो मध्य प्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए। उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए? वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया। अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं। वह कुछ भी कह सकता है। मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.