उदयपुर में हुई निहारिका की शादी, जमकर नाचे सुपर स्टार रामचरन

Share and Enjoy !

Shares

उदयपुर में हुई निहारिका की शादी, जमकर नाचे सुपर स्टार रामचरन

लुधियाना (राजकुमार साथी)। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला 9 दिसंबर को अपने मंगेतर चैतन्य जोनालागड्डा के साथ शादी के बंधन में बंध गई। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर को चुना गया था। वहां के उदय विलास पैलेस में शादी की रस्में निभाई गई।

शादी से पूर्व सोमवार रात को संगीत समारोह हुआ, जिसमें निहारिका और चैतन्य के साथ सभी परिवार वालों और दोस्तों ने जमकर एंजॉय किया। शादी में शामिल होने के लिए चिरंजीवी, राम चरन और अल्लू अर्जुन उदयपुर पहुंचे हैं। निहारिका की ओर से सोशल मीडिया पर जारी की गई तस्वीरों में राम चरन और अल्लू अर्जुन दूल्हा-दुल्हन के साथ मस्ती करते नजऱ आ रहे हैं।

राम चरन ने संगीत समारोह में निहारिका के साथ जमकर ठुमके भी लगाये। राम चरन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी इन तस्वीरों को साझा किया। इससे पहले सोमवार को प्राइवेट जेट से सभी परिवार वाले उदयपुर पहुंचे, जिसकी तस्वीर निहारिका ने सोशल मीडिया में शेयर की थी।

बता दें निहारिका एक्टर और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी हैं, जो चिरंजीवी के भाई हैं। निहारिका के भाई वरुण तेज भी तेलुगु सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। राम चरन के अलावा अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरीष भी निहारिका के कजिन हैं। संगीत समारोह के कुछ वीडियो भी इंस्टाग्राम पर फैन एकाउंट से शेयर हुए हैं, जिनमें निहारिका और चैतन्य थिरकते दिख रहे हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.