इंगेजमेंट पार्टी में 22 साल की युवती से गैंगरेप

Share and Enjoy !

Shares

इंगेजमेंट पार्टी में 22 साल की युवती से गैंगरेप

मुंबई। अंधेरी–कुर्ला रोड पर एक होटल में हुई इंगेजमेंट पार्टी में 22 वर्षीय युवती के साथ उसके तीन दोस्तों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 8 नवंबर को उसके दोस्त अविनाश पेंगेकर की इंगेजमेंट थी।

जिसमें उसे और दो अन्य महिलाओं को भी बुलाया गया था। जब दोनों महिलाएं चली गई तो अविनाश, उसके दोस्त शिशिर और तेजस ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उससे गैंगरेप किया। घटना के बाद लोक लाज से वह कुछ दिन चुप रही, मगर शनिवार को उसने हिम्मत करके अपने परिजनों को इस बारे में बता दिया। पुलिस के मुताबिक युवती का कूपर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। वहीं तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.