आशा वर्कर्स व सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

Share and Enjoy !

Shares

कुरुक्षेत्र, 03 जनवरी (दुग्गल)।महान समाज सेविका सावित्रीबाई फूले की जयंती के अवसर पर स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा गांव खेड़ी रामनगर के उप स्वास्थ्य केंद्र में 30 से ज्यादा आस पास के गांव की आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों को उनके कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके भारत के जिला कोआॅर्डिनेटर पवन मित्तल ने की। उन्होने कहा कि आज देश की पहली महिला शिक्षिका व महान समाज सेविका सावित्रीबाई फूले जी की जयंती है जिन्होंने सबसे पहले भारत देश में महिलाओं की शिक्षा की अलख जगाई थी। आज हम सभी मिलकर उन्हे कोटि कोटि नमन करते है। इसी प्रकार आशा वर्कर्स ने भी कोरोना काल में जो कार्य किए वो बहुत ही सराहनीय है। खंड थानेसर कॉर्डिनेटर राजेश सैन ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहता है और ट्रस्ट की तरफ से उनके बच्चों को मुफ्त में तीन साल के लिए एक एजुकेशन एप को उपलब्ध करवाने और उनको करियर चुनने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त सदस्यों को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक  उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट से दिलबाग सिंह सोथा, सुमन्त सैनी, विक्की सैनी, स्वास्थ्य विभाग से नीलम, अनीता, विजय व अमीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी आशा वर्कर जिनमें निर्मला, मीना देवी आदि उपस्थित रही।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.