अभद्र टिप्पणी करने पर हाई कोर्ट के पूर्व जज कर्णन गिरफ्तार

Share and Enjoy !

Shares

अभद्र टिप्पणी करने पर हाई कोर्ट के पूर्व जज कर्णन गिरफ्तार

लुधियाना। मद्रास और कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सीएस कर्णन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ महिलाओं और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सेंट्रल क्राइम ब्रांच के कर्मियों ने उनके आवास से गिरफ्तार किया। उन पर महिलाओं को अपमानजनक रूप से पेश (निषेध) अधिनियम के अलावा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए सूचना तकनीक अधिनियम की धारा 67 ए के तहत भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में एक महिला वकील ने औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद कर्णन को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। जून 2017 में कर्णन एक महीने तक गिरफ्तारी से बचते रहे थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवमानना का दोषी ठहराए जाने और छह माह साधारण कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद वे तमिलनाडु में कोयंबटूर से गिरफ्तार हुए थे। वह दिसंबर 2017 में कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल से रिहा हुए थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.