कंगना रनौट के खिलाफ मानहानि का केस, बुजुर्ग महिला महिंदर कौर पर की थी टिप्पणी

Share and Enjoy !

Shares

कंगना रनौट के खिलाफ मानहानि का केस, बुजुर्ग महिला महिंदर कौर पर की थी टिप्पणी

राजकुमार साथी (लुधियाना)। बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ टिप्पणी करने वाली बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ बठिंडा की कोर्ट मनें मानहानि का केस दायर किया गया है। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि महिंदर कौर जैसी बुजुर्ग महिलाएं 100-100 रुपए लेकर किसान आंदोलन में शामिल हो रही हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक बठिंडा जिले के गांव जंडियां निवासी 87 वर्षीय महिंदर कौर के पति लाभ सिंह ने दायर केस में कहा है कि कंगना ने उनकी पत्नी पर ऐसी टिप्पणी कर उनका अपमान किया है। उनको रिश्तेदारों के फोन आए हैं और उनकी मानहानि हुई है। उनके रिश्तेदारों ने उनको फोन करके कहा कि आपको पैसे लेकर जाने की क्या जरूरत थी। और तो और उनके दोहते ने भी उनको कहा नानी आपको पैसे नहीं लेने चाहिए थे, जो भी आपको चाहिए था, वह हमसे ले लेती।

कंगना के ट्वीट के बाद बुजुर्ग महिंदर कौर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें महिला ने कंगना को कड़ा जवाब देकर कहा था कि उनके पास 13 एकड़ जमीन है। उन्हें 100 रुपये लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हां, अगर कोरोना के कारण कंगना के पास काम नहीं है तो उनके खेतों में अन्य मजदूरों के साथ काम कर सकती है। महिंदर कौर ने कहा कि उनकी उम्र 87 वर्ष है। वह आज भी खेती का काम करती हैं। महिला ने कंगना को चेतावनी दी थी उन्हें ऐसा लिखने से पहले सोचना चाहिए था। यह टिप्पणी उन पर नहीं बल्कि पंजाब की महिलाओं पर की गई है, इसलिए कंगना को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.