मोदी के ख्रिलाफ सरकारी गवाह बनेगी उसकी बहन

Share and Enjoy !

Shares

मोदी के ख्रिलाफ सरकारी गवाह बनेगी उसकी बहन

लुधियाना (राजकुमार साथी)। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में भगौड़े नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी अपने भाई के खिलाफ सरकारी गवाह बनेगी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मुंबई की एक विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी को सरकारी गवाह यानी अभियोजन पक्ष का गवाह बनाने की अनुमति दे दी है। मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत मामलों को देखने वाले विशेष न्यायाधीश वीसी बर्डे ने सोमवार को सरकरी गवाह बनने को लेकर पूर्वी द्वारा दिए गए आवेदन को स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि इस मामले में माफी मांगने के बाद आरोपी (पूर्वी मोदी) अब सरकारी गवाह होगी। बेल्जियम की नागरिक पूर्वी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामले में आरोपी है। अदालत ने आदेश में कहा, आरोपी फिलहाल विदेश में रह रही है। उसे अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा। इसके लिए अभियोजन पक्ष जरूरी कदम उठाएगा। अपने माफी आवेदन में पूर्वी मोदी ने कहा कि वह मुख्य अभियुक्त नहीं है और जांच एजेंसियों ने उसकी सीमित भूमिका ही बताई है। उसने कहा कि जरूरी सूचना और दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए उसने प्रवर्तन निदेशालय के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.