सांसद बिट्टू के खिलाफ 51-51 भाजपाई हर रोज देंगे धरना

Share and Enjoy !

Shares

सांसद बिट्टू के खिलाफ 51-51 भाजपाई हर रोज देंगे धरना

लुधियाना (राजकुमार साथी)। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ धरना देने के बाद अब 51-51 भाजपाई हर रोज धरने पर बैठेंगे। यह लोग भाजपा दफ्तर के सामने घंटाघर चौक पर ही शांतमयी ढंग से धरना देंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल व उनकी कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारी पहले दिन धरने पर बैठेंगे। इसके बाद हर मंडल के कार्यकर्ता अपनी बारी से धरना देंगे। सिंगल ने बताया कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ धरना देने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा मंडल प्रधानों, मोर्चों के प्रधानों व प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य इस धरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। धरने में रोजाना मंडल सदस्यों के साथ जिले व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। धरना शंतिपूर्ण तरीके से होगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.