भाजपा की रैली में रुकावट डालने पहुंचे कांग्रेसी

Share and Enjoy !

Shares

भाजपा की रैली में रुकावट डालने पहुंचे कांग्रेसी

लुधियाना (राजकुमार साथी)। सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ की गई भाजपा की रैली में रुकावट डालने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा नेताओं पर हो रहे हमलों के लिए कांग्रेसियों को जिम्मेदार ठहराने पर युवा कांग्रेस के जिला प्रधान योगेश हांडा भी वर्करों को साथ लेकर रैली का विरोध करने लुधियाना पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने युवा कांग्रेस वर्करों को रैली स्थल से तीन किलोमीटर दूर समराला चौक पर ही रोक दिया। यहां योगेश हांडा समेत करीब 40 युवा कांग्रेस वर्करों को हिरासत में लेकर साहनेवाल और डेहलों थाने ले जाया गया। जहां चार घंटे रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने युवा कांग्रेसी वर्करों को करारा जबाव देने की चेतावनी दे डाली।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.