किसानों ने फिर घेरा हंसराज हंस का जालंधर वाला घर

Share and Enjoy !

Shares

किसानों ने फिर घेरा हंसराज हंस का जालंधर वाला घर

जालंधर। खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को जालंधर के लिंक रोड स्थित नॉर्थ–वेस्ट दिल्ली के भाजपा सांसद हंसराज हंस के आवास का घेराव किया। जिससे वहां ट्रैफिक जाम लग गया। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल और मजदूर संघ के सदस्यों ने लिंक रोड स्थित सांसद हंस राज हंस के घर के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। यूनियन नेता कश्मीर सिंह ने कहा कि किसान खेती करके अपना पेट पाल रहे हैं और मोदी सरकार उनकी रोजी–रोटी को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह तीनों नए खेती बिल तुरंत वापस लेने चाहिए। इस मौके पर महासचिव कुलविंदर सिंह, आशियाना परगट सिंह सरावली, अमरजोत सिंह व गुरविंदर सिंह भट्टी के अलावा यूनियन के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.