नहीं रहे आरएसएस के विचारक एमजी वैद्य

Share and Enjoy !

Shares

नहीं रहे आरएसएस के विचारक एमजी वैद्य

लुधियाना (राजकुमार साथी)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विचारक माधव गोविंद वैद्य (एमजी वैद्य) का शनिवार को निधन हो गया। वे 97 साल के थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार चले आ रहे थे। इसी साल 11 मार्च को उन्होंने 97वां जन्म दिन मनाया था। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत व नितिन गडकरी आदि मौजूद रहे थे। संघ के पहले आधिकारिक प्रवक्ता रहे वैद्य का नागपुर के स्पंदन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वैद्य का अंतिम संस्कार रविवार को अंबाजारी घाट पर किया जाएगा। वैद्य के निधन से संघ परिवार शोक में डूब गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.