चाइना डोर के साथ छह लोग अरेस्ट

Share and Enjoy !

Shares

चाइना डोर के साथ छह लोग अरेस्ट

लुधियाना (राजकुमार साथी)। प्रतिबंधित की गई चाइना डोर की बिक्री लगातार जारी है। पुलिस ने इस डोर की डिलीवरी देने आए छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 61 गट्टू बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर शिवपुरी इलाके में दबिश देकर पुलिस ने 3 लोगों को 30 गट्टू चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया। उनकी मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। एसआई जनक राज ने बताया के आरोपियों की पहचान स्वतंत्र नगर निवासी बलराज चौहान, जय शक्ति नगर निवासी अमित कुमार तथा सुभाष नगर निवासी शुभम के रूप में हुई है।

पुलिस ने शिवपुरी की मच्छी मार्केट में दबिश देकर दो लोगों को 25 गट्टू चाइना डोर के साथ काबू किया। इनकी पहचान ऊंचा लक्ष्मीनारायण निवासी सचिन तथा अटल नगर की गली नंबर 2 निवासी कृष्ण गुप्ता के रूप में हुई। इसी तरह पुलिस ने किला मोहल्ला में दबिश देकर एक व्यक्ति को छह गट्टू चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई प्रेमलाल ने बताया कि आरोपी की पहचान फतेहगंज मोहल्ला स्थित पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले ऋषभ कुमार के रूप में हुई।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.