भाजपा सांसद सनी देओल को मिली वाई सिक्योरिटी

Share and Enjoy !

Shares

भाजपा सांसद सनी देओल को मिली वाई सिक्योरिटी

दिल्ली। किसानों के आंदोलन के मद्देनजर गुरदासपुर से भाजपा सांसद और एक्टर सनी देओल को वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रदान की गई है। उनकी सिक्योरिटी में अब 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे, जिनमें से 2 कमांडोज होंगे। सनी ने ट्विटर पर एक नोट लिखकर किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि किसान और सरकार का यह आपसी मामला है। लोग इसके बीच में ना आएं। कुछ लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं। वही लोग अड़चन भी डाल रहे हैं। मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ हूं और हमेशा किसानों के साथ रहूंगा। सनी के पिता वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने ट्विटर के जरिए सरकार से किसानों की समस्याओं का हल जल्द खोजने की गुजारिश की थी। धर्मेंद्र ने ट्वीट किया था कि वह अपने किसान भाइयों के कष्टों को देखकर काफी दुखी हैं। सरकार को जल्द कुछ करना चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, मुंबई और शिव सेना के खिलाफ बयानबाजी करने पर गृह मंत्रालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को मुंबई आने से पहले वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करवायी थी। कंगना ने अपने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी, जिस पर शिव सेना सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। दोनों के बीच बयानबाज़ी काफ़ी बढ़ गयी थी। लिहाज़ा, कंगना को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गयी थी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.