हिमाचल में बर्फबारी के बाद रास्ते बंद, पंजाब-हरियाणा में बारिश ने सर्दी बढ़ाई

Share and Enjoy !

Shares

हिमाचल में बर्फबारी के बाद रास्ते बंद, पंजाब–हरियाणा में बारिश ने सर्दी बढ़ाई

लुधियाना (राजकुमार साथी)। मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के कई शहरों में बारिश के बाद अब ठंड ने देशभर में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब में 5.2 एमएमबारिश के बाद तापमान 4 डिग्री लुढक़ गया है।

हरियाणा में 1.9 एमएम बारिश के बाद पारे में 4.2 डिग्री की गिरावट आई है। हिमाचल प्रदेश अचानक हुई बर्फबारी के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए। कुछ रास्तों पर देर शाम 4 बजे के बाद ही बसें चलीं। बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला के 100 रूट प्रभावित हुए हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली का मौसम भी बदला है। यहां घना कोहरा है, जिसके चलते विजिबिलिटी कम हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद हरियाणा में हल्की बारिश हुई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई हिस्सों में कुहासा और फुहारों की वजह से शनिवार विजिबिलिटी 1000 मीटर रह गई थी।

हिमालय के क्षेत्र से गुजरे पश्चिम विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई शहरों में बूंदाबांदी हुई। माउंट आबू की वादियों में सुबह काफी देर तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी खासी कम रही।

कश्मीर में तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है। यहां सर्दी में चाय–कॉफी की जगह केसर वाला कहवा पीने का रिवाज है। यह उबलते पानी में केसर, चीनी और जड़ी–बूटियां डालकर बनता है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.