मसीह भाईचारे ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

Share and Enjoy !

Shares

मसीह भाईचारे ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

लुधियाना (राजकुमार साथी)। मसीह भाईचारे ने भी खेती बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन देने का ऐलान किया है। यहां हुई क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन की मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया। फेडरेशन के प्रधान अल्बर्ट दुआ ने कहा कि जिस देश का अन्नदाता ही सडक़ों पर आंदोलन करता हो, वहां विकास की बात करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैये से देश के हर वर्ग को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान देशवासियों का पेट भरने के लिए दिन–रात मेहनत करता है। मगर मोदी सरकार अन्नदाता की कोई मदद करने की बजाए उनकी रोजी–रोटी छीनने की योजनाओं पर काम कर रही है।

कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए नए खेती बिलों को किसानों पर थोपकर किसानों को बरबाद करने की साजिश रची गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत इन खेती बिलों को वापस नहीं लिया तो किसानों के समर्थन में मसीह भाईचारा भी सडक़ों पर उतरने के विवश होगा। इस मौके पर जॉनसन गिल, अमरीकन गिल, राज सिद्धू, सिराफिन कुक्कू, सुरिंदर मसीह, सैमसन मल, वरियन दुआ, निखिल छाबड़ा, परमिंदर पिंदा, सुखदेव काका, पवन भट्टी, राहुल, गुरी, मनवीर, किनीत गिल, जॉनसन नथियाल व नोबल बेदी भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.