बठिंडा की कारोबारी लडक़ी से बादशाहपुर में गैंगरेप

Share and Enjoy !

Shares

बठिंडा की कारोबारी लडक़ी से बादशाहपुर में गैंगरेप

पटियाला। बठिंडा में रेडिमेड कपड़ों का कारोबार करने वाली लडक़ी को स्टॉक दिखाने के बहाने बादशाहपुर बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। थाना घग्गा पुलिस ने बादशाहपुर निवासी गुरदेव सिंह व किसौर निवासी कुलदीप सिंह के अलावा दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लडक़ी ने बताया कि वह बठिंडा में रेडिमेड कपड़ों का कारोबार करती है। उसके चलते किसौर निवासी गुरदेव सिंह के साथ उसकी जान–पहचान थी। 25 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे गुरदेव सिंह ने फोन करके कपड़ों का नया स्टॉक देख लेने को कहा। वह बठिंडा से बस द्वारा दोपहर करीब एक बजे पातड़ां पहुंच गई। पातड़ां के संगरूर कैंचिया के पास गुरदेव के साथ एक अन्य व्यक्ति उसे कार में बैठाकर घग्गा की तरफ ले गए। घग्गा पहुंचकर वहां मौजूद कुलदीप सिंह को भी कार में बैठा लिया और गांव कलवाणू के पास बादशाहपुर से थोड़ा आगे एक मकान में ले गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार मकान में पहले से ही एक लंगड़ा व्यक्ति भी मौजूद था और उसको भी एक कमरे में बैठा दिया। इसके बाद सभी चारों लोगों बारी–बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप करने के बाद आरोपी उसे कार में बिठाकर पातड़ां छोडक़र चले गए। मामले की जांच कर रही सब–इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि पीडि़ता के बयानों के आधार पर चार व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मुलाजिमों की तलाश जारी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.