मयूर विहार हत्याकांड : सुंडा के समधी और बेटे पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस

Share and Enjoy !

Shares

मयूर विहार हत्याकांड : सुंडा के समधी और बेटे पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस

लुधियाना (राजकुमार साथी)। हंबड़ा रोड के मयूर विहार में पूरे परिवार की हत्या करने वाले राजीव सुंडा की ओर से आत्महत्या करने पर मामले में नया मनोड़ आ गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर सुंडा के समधी व उसके बेटे पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। थाना पीएयू के इंचार्ज इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि हैबोवाल निवासी अशोक कुमार गुलाटी और उसके बेटा गौरव गुलाटी पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने से पहले सुसाइड नोट पर लिखी सच्चाई की जांच की जाएगी। उसके सही पाए जाने पर ही अगली कार्रवाई होगी।

पुलिस पहले इस केस में हत्या की धारा लगा कर जांच कर रही थी। परिवार के चार लोगों का मर्डर करने वाले राजीव सुंडा द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद इसकी जांच का एंगल घूम गया है। शुक्रवार को जगराओं सिविल अस्पताल में राजीव सुंडा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.