रिटायरमेंट से 8 दिन पहले हटाए गए अमृतसर के सिविल सर्जन

Share and Enjoy !

Shares

रिटायरमेंट से 8 दिन पहले हटाए गए अमृतसर के सिविल सर्जन

अमृतसर (सुरेंद्र कुमार)। डिलीवरी के दौरान वीडियो ग्राफी के मामले से चर्चा में आए अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह को रिटायरमेंट से 8 दिन पहले बदल दिया गया है। उनकी जगह पर रविंदर सिंह सेठी को अमृतसर का नया सिविल सर्जन लगाया गया है। बताते चलें कि सिविल सर्जन डा. नवदीप सिंह ने पिछले मंगलवार को सिविल अस्पताल में चार गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की थी। इनमें एक महिला की डिलीवरी के वक्त उन्होंने बाकायदा वीडियोग्राफी करवाई। इस दौरान डॉ. नवदीप का ध्यान डिलीवरी प्रक्रिया पर कम और कैमरे की तरफ ज्यादा था।

सिविल अस्पताल की चार गाइनी डाक्टरों को साथ लेकर लेबर रूम में डा. नवदीप ने गर्भवती के कोख से शिशु निकाला और वीडियो शूट करवाकर जारी करवा दिया। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। हेल्थ डायरेक्टर डॉ. प्रभदीप कौर ने सिविल सर्जन स्पष्टीकरण मांगा था। जबकि महिला आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेकर हेल्थ डायरेक्टर व सिविल सर्जन के अलावा चार गाइनी डॉक्टरों को भी चंडीगढ़ तलब किया। इससे पहले ही हेल्थ विभाग ने सिविल सर्जन को बदल दिया। डॉ. नवदीप सिंह 30 नवंबर को रियाटर हो रहे हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.