हिस्ट्रीशीटर ने खुद को मारी गोली, पटाखों के शोर में नहीं सुनाई दी गोली की आवाज, रविवार सुबह हुआ मौत का खुलासा

Share and Enjoy !

Shares

हिस्ट्रीशीटर ने खुद को मारी गोली, पटाखों के शोर में नहीं सुनाई दी गोली की आवाज, रविवार सुबह हुआ मौत का खुलासा

खन्ना (अंकित कुमार)। हिस्ट्रीशीटर संतोख सिंह उर्फ सोखा ने शनिवार की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पटाखों के शोर में गोली की आवाज सुनाई नहीं दी, इस लिए परिवार के लोगों को रविवार की सुबह ही उसकी मौत का पता चला। संतोख सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का था और उस पर कई केस दर्ज थे। बताया जा रहा है कि भादला नीचा निवासी 40 वर्षीय संतोख सिंह उर्फ सोखा पुत्र गुरबखश सिंह रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह 10 बजे तक जब वह बाहर नहीं निकला तो नौकर उसके कमरे में चाय देने गया।

उसे कमरे के अंदर उसकी लाश खून से लतपथ पड़ी दिखाई दी। पता चला कि संतोख सिंह ने गोली मारकर अपना जीवन खत्म कर लिया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.