रात दस बजे के बाद पटाखे फोडऩे वालों पर केस

Share and Enjoy !

Shares

रात दस बजे के बाद पटाखे फोडऩे वालों पर केस

लुधियाना (राजकुमार साथी)। शहर में रात दस बजे के बाद पटाखे फोडऩे वाले कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है। थाना दरेसी पुलिस ने न्यू शिव पूरी की गली नंबर 4 में रहने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई शविंदर सिंह से बताया कि पुलिस की टीम ने देखा कि उक्त गली में कुछ लोग रात 10 बजे के बाद भी पटाखे चला रहे हैं। पुलिस को देखते ही वो लोग भाग गए। थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने बाबा थान सिंह चौक के निकट रहने वाले कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना डेहलों पुलिस ने ईशर नगर इलाके में रहने वाले लोगों पर केस दर्ज किया। एएसआई बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद ईशर नगर इलाके से पटाखे चलने की आवाज सुन वो टीम समेत वहां पहुंचे। पुलिस को देख पटाखे चला रहे लोग भाग गए। गए। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने ध्यान सिंह कॉम्लेक्स इलाके में रहने वाले कुछ लोगों पर केस दर्ज किया। एएसआइ जज्ज सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद उस इलाके में कुछ लोग पटाखे चलाते दिखे। पुलिस के वहां पहुंचते ही वो इधर उधर भाग गए। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने ओवर लॉक रोड इलाके में रहने वाले कुछ लोगों पर केस दर्ज किया। एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद उस इलाके में कुछ लोग पटाखे चलाते दिखे। पुलिस के वहां पहुंचते ही वो इधर उधर भाग गए।

थाना सराभा नगर पुलिस ने गांव सुनेत इलाके में रहने वाले कुछ लोगों पर केस दर्ज किया। एएसआई लखविंदर मसीह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद उस इलाके में कुछ लोग पटाखे चलाते दिखे। पुलिस के वहां पहुंचते ही वो इधर उधर भाग गए। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने सूआ रोड इलाके में रहने वाले कुछ लोगों पर केस दर्ज किया। एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद उस इलाके में कुछ लोग पटाखे चलाते दिखे। पुलिस के वहां पहुंचते ही वो इधर उधर भाग गए। थाना डिवीज़न नंबर 5 पुलिस ने प्रेमजीत रोड इलाके में रहने वाले कुछ लोगों पर केस दर्ज किया। एएसआइ लखविंदर सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद उस इलाके में कुछ लोग पटाखे चलाते दिखे। पुलिस के वहां पहुंचते ही वो इधर उधर भाग

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.