किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार ने नर्सिंग अफसर को पीटा

Share and Enjoy !

Shares

किरण खेर के सलाहकार ने नर्सिंग अफसर को पीटा

चंडीगढ़। हाथ में हुए फ्रैक्चर की सर्जरी कराने के लिए सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 में भर्ती सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया ने ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग अफसर पर हाथ उठा दिया। वीरवार की शाम सर्जरी के बाद किरण खेर को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था।

वहां पर नर्सिंग अफसर अहमद किरण के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया को दवाइयां समझा रहे थे। इसी बीच दोनों में कहासुनी हो गई और सलारिया ने हाथ उठा दिया। ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज संजना ने बीच–बचाव कर मामले को शांत कराया।

घटना के बाद नर्सिंग ऑफिसर को ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया। जीएमसीएच-32 नर्सिंग एसोसिएशन ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.