बिहार चुनाव : बेटी का प्रचार करने पर बाप सस्पेंड

Share and Enjoy !

Shares

बिहार चुनाव : बेटी का प्रचार करने पर बाप सस्पेंड

पटना। जिला मुजफ्फरपुर की गायघाट विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की टिकट पर चुनाव लड़ रही कोमल सिंह का प्रचार करने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने उसके पिता व पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दिनेश सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उनका कार्यकाल मई 2021 तक है। दिनेश की पत्नी वीणा सिंह भी लोजपा की सांसद हैं। जबकि वे खुद जदयू के एमएलसी थे। जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, दिनेश प्रसाद सिंह की बेटी कोमल सिंह लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही है। दिनेश की पत्नी वीणा सिंह भी लोजपा की सांसद हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.