मंदिर में नमाज के बाद अब मस्जिद में हनुमान चालीसा, चार गिरफ्तार

Share and Enjoy !

Shares

मंदिर में नमाज के बाद अब मस्जिद में हनुमान चालीसा, चार गिरफ्तार

लखनऊ। मथुरा के नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने के मामले के बाद अब बरसाना रोड स्थित ईदगाह मस्जिद में चार युवकों की ओर से हनुमान चालीसा पढऩे और जय श्री राम के नारे लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शाहरुख नाम के युवक ने चुनौती दी थी कि जब मुस्लिम मंदिर में नमाज अदा कर सकता है तो कोई हिंदू, ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं कर सकता। इसका जवाब देने के लिए चारों युवकों ने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि खुद को हिंदूवादी संगठन का सदस्य बताने वाले सौरभ शर्मा, राघव मित्तल, कान्हा ठाकुर और कृष्णा ठाकुर मंगलवार को बरसाना रोड स्थित ईदगाह पर पहुंच गए। वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में जय श्री राम के नारे लगाते हुए ईदगाह से बाहर निकल आए। गोवर्धन थाना पुलिस ने चारों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.