रायबरेली में चार साल की बच्ची से दरिंदगी

Share and Enjoy !

Shares

रायबरेली में चार साल की बच्ची से दरिंदगी

लखनऊ। रायबरेली के थाना खीरों के गांव में चार साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। गांव के ही नाबालिग लडक़े ने बच्ची के साथ दुराचार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त बच्ची की मां का आरोप है कि गांव का ही 13 साल के लडक़े ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी जब घर पर आई तो वो खून से लथपथ थी। इसे देखकर हम सबको जानकारी हुई। मां बेटी को लेकर थाने पर पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लाल गंज के सीओ और थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। गिरफ्तार किए गए लडक़े को बाल संरक्षण गृह के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.