रामनगरी अयोध्या में मनेगी वाल्मीकि जयंती, होंगे भव्य समारोह

Share and Enjoy !

Shares

रामनगरी अयोध्या में मनेगी वाल्मीकि जयंती, होंगे भव्य समारोह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राम की नगरी अयोध्या में रामकथा की महत्ता को प्रचारित करने की मंशा से रामायण के रचयिता और विश्व के आदिकवि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती समारोह को पूरे भव्यता के साथ प्रदेश भर में मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर को इस पावन दिन पर राम की नगरी में भी भव्य समारोह होंगे। इसमें राज्य का संस्कृति विभाग वाल्मीकि रामायण के मानवीय मूल्यों का व्यापक प्रचार–प्रसार करेगा। राम कथा से आम लोगों को जोडऩे के लिए भगवान महर्षि वाल्मीकि जी से जुड़े स्थलों और मंदिरों पर दीप प्रज्वलन और दीपदान के साथ लगातार 8, 12 या 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण का पाठ किया जाएगा।

यह जानकारी संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक व अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डा योगेंद्र प्रताप सिंह ने दी है। डॉ. सिंह ने बताया कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी सामाजिक, मानव और राष्ट्र मूल्यों की स्थापना के आदर्श हैं। वाल्मीकि जी के बताए स्थलों को  राम–जानकी मार्ग व राम वन गमन मार्ग सहित अन्य के रुप में जाना जाता है। संपूर्ण भारत में ऐसे 280 स्थल आज भी मौजूद हैं।

वाल्मीकि उत्सव आयोजन के संबंध में देवरिया, जौनपुर, उन्नाव, कानपुर नगर, अमरोहा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर को छोडक़र सभी जिलों के डीएम को को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम कोविड गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करते हुए करवाए जाएंगे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.