किसानों ने फूंका मोदी, अंबानी और अडानी का पुतला

Share and Enjoy !

Shares

किसानों ने फूंका मोदी, अंबानी और अडानी का पुतला

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। खेती कानूनों के खिलाफ लगातार 26 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने बुटारी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्पोरेट सेक्टर के अंबानी व अडानी का पुतला फूंका। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपील पर रेल ट्रैक को खाली करने के बावजूद रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को बरबाद करना चाहती है। इस कारण मालगाडिय़ों का संचालन भी बंद करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस फैसले से किसानों का आंदोलन और सख्त होगा और अगर टकराव की स्थिति बनी तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

गुरमेज सिंह तिम्मोवाल, लखबीर सिंह निजामपुरा, प्रकाश सिंह थोथिया, गुरभेज सिंह सैदोलेहल, बलदेव सिंह सैदपुर,  रविन्द्र सिंह छज्जलवड्डी, दलबीर सिंह बेदादपुर, मोहिंदर सिंह, अमर सिंह जंडियाला गुरू, गुरजंट सिंह मुच्छल और हरमीत सिंह दाऊद भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.