महर्षि वाल्मीकि ने दिया पॉजिटिव सोच पर बल : मोदी

Share and Enjoy !

Shares

महर्षि वाल्मीकि ने दिया पॉजिटिव सोच पर बल : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की 70वीं मन की बात

दिल्ली। अपने मन की 70वीं बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान वाल्मीकि को भी याद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सकारात्मक सोच पर बल दिया। उनके लिए सेवा और मानवीय गरिमा सर्वोपरि है। उनके विचार आज न्यू इंडिया के लिए जरूरी हैं। दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आगे भी कई त्योहार आने वाले हैं। इस दौरान भी हमें संयम से रहना है। बाजार में जब कुछ खरीदारी करने जाएं तो स्थानीय चीजों का ध्यान रखें। हमने सफाईकर्मी, दूध वाले, गार्ड इन सबकी हमारे जीवन में भूमिका महसूस की है। कठिन समय में ये साथ रहे। अपने पर्वों में इन्हें साथ रखना है। सैनिकों का भी ध्यान रखें, उनके सम्मान में एक दीया जलाएं। उन्होंने कहा कि इस साल 31 अक्टूबर को जहां महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती है, वहीं 31 अक्टूबर को ही हमने भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को खो दिया था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.