एमपी चुनाव : इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी विधायक

Share and Enjoy !

Shares

एमपी चुनाव : इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी विधायक

भोपाल। विधानसभा हलका दमोह से कांग्रेसी विधायक राहुल सिंह लोधी ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। अपना इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सौंपने के एक घंटे बाद ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई। राहुल लोधी दमोह भाजपा के जयंत मलैया को हराकर पहली बार विधायक बने थे। राहुल बड़ामलहरा से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह लोधी के चचेरे भाई हैं। राहुल के पार्टी छोडऩे के बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश पर 25 उपचुनाव थोपने वाली भाजपा अभी भी बाज नहीं आ रही है। वह लोकतंत्र की हत्या और सौदेबाजी का खेल खेल रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.