छेड़छाड़ से रोका तो 11वीं की छात्रा को गोली मारकर मार डाला

Share and Enjoy !

Shares

छेड़छाड़ से रोका तो 11वीं की छात्रा को गोली मारकर मार डाला

लखनऊ। महिलाओं के खिलाफ होने वाले क्राइम की राजधानी बन चुके उत्तर प्रदेश में बदमाशों ने घर में घुसकर 11वीं की छात्रा को गोली मारकर मार डाला। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना था कि वह आरोपियों की रास्ते में होने वाली छेड़छाड़ का विरोध करती थी। घटना जिला फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र की है। 

रसूलपुर थानाक्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय ईशू चक माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल आने–जाने के दौरान कुछ बदमाश रास्ते में उससे छेड़छाड़ करते थे। जिसका वह विरोध करती थी। इससे खफा बदमाशों ने शुक्रवार की रात घर में घुसकर सो रही छात्रा पर तमंचे से कई गोलियां चलाई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

घटना के बाद रात में पुलिस अधिकारियों ने घर का जायजा लिया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि छात्रा की गोली मारकर हत्या की गई है। पिता ने तीन हमलावरों का नाम बताया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.