भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को कोरोना

Share and Enjoy !

Shares

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को कोरोना

दिल्ली। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन कोरोना भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट करते हुए खुद इसकी जानकारी दी। बिहार चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन ने कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ट्वीट कर लिखा कि मैं कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया था, जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज मैंने अपना टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव ऑया। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं निवेदन करता हूं कि वो सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार अपना कोविड टेस्ट करवाएं। कोरोना पॉजिटिव आने बाद शाहनवाज को दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.