भारत से रिश्ते सुधारने को भारत आएंगे अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री

Share and Enjoy !

Shares

भारत से रिश्ते सुधारने को भारत आएंगे अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री

लुधियाना। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसी क्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर अगले हफ्ते पहली बार एक साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। मीडिया में प्रकाशित रिपोट्र्स के मुताबिक एक अमेरिकी अफसर ने साफ कर दिया है कि चुनाव का नतीजा भले ही कुछ भी हो, भारत के साथ रिश्तों पर इसका कोई असर नहीं होगा। अमेरिकी प्रशासन भारत से रिश्तों को कितनी अहमियत देता है, डिफेंस मिनिस्टर मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का अगले हफ्ते होने वाला भारत दौरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच कई संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत होगी। अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बिगन ने मंगलवार रात एक अहम बयान दिया। स्टीफन ने कहा– हमारे देश में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है। इसके नतीजों को लेकर हर किसी को उत्सुकता है। लेकिन, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं। चुनाव के नतीजों का भारत से रिश्तों पर कोई असर नहीं होगा। स्टीफन ने कहा– भारत और अमेरिका के रिश्ते किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ऊपर हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.