विजय सांपला को किसानों ने घेरा, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Share and Enjoy !

Shares

विजय सांपला को किसानों ने घेरा, पुलिस से हुई धक्का–मुक्की

जालंधर। खेती बिलों का विरोध कर रहे किसानों ने मंगलवार को जालंधर पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला को घेर लिया। पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी धक्की–मुक्की हुई।

मंगलवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, भाजपा के प्रदेश उपप्रधान राजेश बाघा, पंजाब प्रवक्ता मोहिंदर भगत और एससी मोर्चा के प्रदेश प्रधान राज कुमार अटवाल समेत कई नेता जालंधर के सर्किट हाउस में दलितों के मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे। किसानों के प्रदर्शन के बीच सांपला के समर्थक सर्किट हाउस के बाहर ही दरी बिछाकर बैठ गए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.