हाथरस केस : सीबीआई की टीम अलीगढ़ जेल पहुंची

Share and Enjoy !

Shares

हाथरस केस : सीबीआई की टीम अलीगढ़ जेल पहुंची

लखनऊ। हाथरस में दलित लडक़ी से कथित गैंगरेप के मामले में आरोपियों से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की 5-5 सदस्यों की दो टीमें अलीगढ़ पहुंचीं। एक टीम ने जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से और दूसरी टीम जिला जेल में आरोपियों से पूछताछ की। 14 सितंबर को वारदात के बाद हाथरस में प्राथमिक इलाज के बाद लडक़ी को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां 28 सितंबर तक उसका इलाज किया गया। यहीं से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया गया। अगले दिन 29 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.