80 रुपए की खातिर कर की भाई की हत्या

Share and Enjoy !

Shares

80 रुपए की खातिर कर की छोटे भाई की हत्या

पटना। मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के चौकिया गांव में पल्लेदारी के 80 रुपए की खातिर बाबूलाल राय ने ने अपने छोटे भाई कपिलदेव राय की हत्या कर दी। बीच–बचाव करने आई मां सुखिया देवी और कपिल की पत्नी राजकली को भी घायल कर दिया। राजकली देवी ने मेडिकल कॉलेज कैंप थाना (अहियापुर) में बताया कि शनिवार की रात उसके पति पलदारी करने के बाद अपने दरवाजे पर बैठे थे। तीनों की पल्लेदारी 240 रुपए मझले भाई उमेश राय को ही मिले थे।

पैसे के बंटवारे को लेकर बाबूलाल राय और उमेश राय के बीच विवाद होने लगा। मारपीट तक होने लगी। पति कपिलदेव राय भी वहां पहुंचे। तीनों में झगड़ा होने लगा। तभी बाबूलाल राय ने दबिया से उसके पति के सिर पर वार कर दिया। इससे ने गंभीर रूप से घायल हो गए। कपिलदेव राय को पीएचसी में लाए तो वहां से डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें भाई बाबूलाल राय, संकेत कुमार, मुकेश कुमार सहित 6 लोगों को नामजद किया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.