मंदिर के पुजारी की करतूत : दुश्मन को बदनाम करने के लिए खुद को मरवाई गोली

Share and Enjoy !

Shares

मंदिर के पुजारी की करतूत : दुश्मन को बदनाम करने के लिए खुद को मरवाई गोली

साजिष में शामिल मंदिर के महंत समेत सात लोग गिरफ्तार, शार्प शूटर को सुपारी देकर कराया था खुद पर हमला

लखनऊ। गोंडा जिले के इटियाथोक इलाके में तिर्रेमनोरामा के श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी ने अपने दुश्मन को बदनाम करने के लिए साजिश रचकर खुद को गोली मरवाई थी। इसके लिए बकायदा तौर पर सुपारी देकर शार्प शूटर से काम कराया गया था।

गोंडा के एसपी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तिर्रेमनोरामा में 120 बीघा श्रीराम जानकी मंदिर की जमीन है। इसे लेकर महंत सीताराम दास और अमर सिंह के बीच विवाद चल रहा है। इसके अलावा मौजूदा प्रधान विनय सिंह और अमर सिंह के बीच चुनावी रंजिश भी चल रही है। महंत सीताराम दास और विनय सिंह ने मिलकर प्लान बनाया कि यदि अमर सिंह को किसी मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया जाए तो दोनों का मकसद पूरा हो जाएगा। इसके बाद महंत सीताराम दास, विनय सिंह और पुजारी सम्राट दास उर्फ अतुल त्रिपाठी समेत 9 लोगों ने एक महीने पहले से साजिश रचकर योजना बनाई कि पुजारी सम्राट दास को इस तरह से गोली मारी जाए कि उनकी जान भी न जाए और गोली लग जाए।

10 अक्टूबर की रात शूटर मुन्ना सिंह अपने साथी सोनू सिंह और नीरज सिंह के साथ रात करीब डेढ़ बजे मंदिर के पीछे पहुंचे। यहां महंत सीताराम दास और पुजारी सम्राट दास मिले। दोनों की सहमति से मुन्ना सिंह ने सम्राट दास को गोली मार दी। इसके बाद महंत सीताराम दास जाकर कमरे में सोने का नाटक करने लगा। सुबह रंजिश में गोली मारे जाने की घटना बताई और इस संबंध में मंदिर के महंत ने तिर्रेमनोरामा के रहने वाले मुकेश सिंह, भयहरण सिंह, अमर सिंह व दरोगा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के दौरान साजिश रचने के 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें 7 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुजारी का इलाज लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में चल रहा है। उसे भी ठीक होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा साजिश करने वाले प्रधान का बेटा सूरज सिंह फरार है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.